लोहरदगा, सितम्बर 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में प्रथम सावधिक परीक्षा का प्रगति पत्र वितरण समारोह सह दुर्गा पूजा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल एवं प्रधानाध्यापिका सुधा देवी ने भारत माता के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। बालिकाओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को धारण किया एवं नृत्यनाटिका मंचन किया। बालिकाओं ने मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के रूपों को जीवंत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से षष्ठ तक के जिन भैया बहनों ने प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया उन बच्चों को प्रगति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.