बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर के सेक्टर 4 एफ स्थित सूर्य मंदिर परिसर में रविवार को मां राजराजेश्वरी महालक्ष्मी महायज्ञ के अवसर पर भक्ति रस की बयार बह रही है l इस अवसर पर यज्ञशाला की परिक्रमा करने को लेकर सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं में होड़ मची रही l श्रद्धालु यज्ञशाला की 21 बार से लेकर 108 बार परिक्रमा कर रहे हैं l हवन कार्यक्रम के दौरान आचार्य के मंत्र उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है l जबकि संध्या में बनारस से आए प्रवचनकर्ता आचार्य श्रीधर ओझा ने देवी महिमा का गुणगान करते हुए कहा देवी की भक्ति करने से जीवन में सुख, समृद्धि व शांति आती है। उन्होंने प्रवचन में देवी की महिमा और शक्ति का वर्णन किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को देवी की विभिन्न रूपों और अवतारों का वर्णन किया। देवी भागवत के के प्रसंग में देवी की शक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.