बुलंदशहर, मई 30 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गिरोरा में देवी माता की जात लगाने जा रहे परिवार के सदस्यों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में परिवार के तीन लोग चोटिल हो गए। धार्मिक यात्रा पर पथराव की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग मौके पर आ गए। घटना से आक्रोशित लोगों से गिरौरा-स्याना मार्ग जाम कर दिया। पीड़ित ने ग्राम प्रधान सहित पांच नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शुक्रवार को सावित्री देवी निवासी गिरोरा अपने पुत्र सुदेश, संजीव, पवन, श्रवण और परिवार के अन्य लोगों के साथ माता रानी की जात लगाने के लिए प्रस्थान कर रही थीं। दोपहर करीब तीन बजे डीजे के साथ पदयात्रा जा रही थी। आरोप है कि पदयात्रा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.