मैनपुरी, दिसम्बर 2 -- नगर पालिका प्रशासन गहरी नींद में है। पालिकाध्यक्ष से कई बार शिकायतें की गई मगर देवीरोड के लोगों को जलभराव से निजात नहीं मिल पा रही। चौबीस घंटे पानी भरा रहता है। पैदल जाने वाले लोग गंदे पानी से होकर निकलने पर मजबूर हैं। देवीरोड के दोनों तरफ अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे जलनिकासी नहीं हो पा रही। स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण की मांग भी की। मगर ये मांग अब तक अधूरी है। नाराज लोग कहने लगे हैं कि पालिका प्रशासन ने शायद देवीरोड इलाके को रामभरोसे छोड़ दिया है। शहर के देवीरोड से होकर पुरानी मैनपुरी के एक दर्जन से अधिक मोहल्ले के लोगों का आवागमन होता है। हजारों लोग इस मार्ग पर आवागमन करते हैं। शीतला माता मंदिर जाना हो या फिर देवी बाईपास रोड इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। बेहद महत्वपूर्ण होने के बाद भी इस मार्ग पर जलनिकासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.