पीलीभीत, अक्टूबर 11 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवीपुरा की गौशाला में गाय के गोबर के दीपक बनने लगे हैं, जो जल्द ही शहरों की बाजार और आउटलेट पर बिक्री होते हुए नजर आएंगे। इससे गौशाला आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकेगी। इन गोबर के दीपक को विकास भवन की बिक्री केंद्र पर रखवाया जाएगा। जनपद भर में 62 गोसंरक्षण गृह संचालित हो रहे हैं, जहां पर गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है। सरकार की ओर से निर्धारित बजट प्राप्त होता है, जिससे गोवंश को चारा, हरा चारा आदि खिलाया जाता है। गोशाला को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए जिला प्रशासन ने मरौरी ब्लाक की देवीपुरा गौशाला में गोबर से दीपक बनाने की मशीन मंगवाई थी। दीपक बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षित किया था। दीपावली त्योहार नजदीक है। अब देवीपुरा गौशाला में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.