पाकुड़, जनवरी 8 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के देवीनगर पंचायत में गुरूवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, प्रखंड आवास समन्वयक देवाशिष दास तथा पंचायत सचिव अंशुमन मिश्रा के साथ मिलकर आवास एवं मनरेगा अंर्तगत बागवानी कार्य का निरीक्षण किया। लंबित पड़े सभी प्रकार के आवासों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया। निरीक्षण के क्रम में पंचायत में चल रहे मनरेगा अंर्तगत बागवानी कार्य का भी बीडीओ ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में कई जरूरतमंद वृद्ध महिलाओं के बीच बीडीओ ने कंबल का वितरण भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...