चम्पावत, अगस्त 5 -- चम्पावत। जिले के देवीधूरा में सात अगस्त को बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने बताया कि मां वाराही धाम देवीधूरा मेले के दौरान लगने वाले शिविर में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्थानीय जन सुविधा केंद्र में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के साथ-साथ आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, और स्थायी निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। डॉ. खाती ने बताया कि शिविर में सभी संबंधित विभाग मौजूद रहेंगे और यथासंभव ग्रामीणों की समस्याओं का निदान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से इस शिविर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.