चम्पावत, जुलाई 1 -- चम्पावत। मां वाराही धाम देवीधुरा के अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तैनात दो डॉक्टरों का अनुबंध समाप्त हो गया है। जिसके बाद फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टाफ उपचार कर रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट, नवीन राना, मोहन सिंह बिष्ट, हयात सिंह बिष्ट ने बताया कि डॉक्टर के अभाव में यहां के मरीज पाटी और लोहाघाट अस्पताल की दौड़ लगा रहे हैं। इससे मरीजों के धन और समय की बर्बादी हो रही है। इधर सीएमओ डॉ.देवेश चौहान का कहना है कि जिले के दस बांडधारी डॉक्टरों का अनुबंध खत्म हुआ है। डॉक्टरों की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.