चम्पावत, जून 26 -- लोहाघाट के देवीधार मंदिर में नौ दिनी वसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में कलश यात्रा निकाली। गुरुवार को देवीधार मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। महिलाओं ने मां भगवती मंदिर से हनुमान मंदिर, महाकाली मंदिर और बिल्वा देवता मंदिर होते हुए विभिन्न मार्गों से कलश यात्रा निकाली। उन्होने देवी-देवताओं पर आधारित मंगल गीतों का गायन किया। इससे पूर्व पुरोहित प्रकाश पुनेठा, प्रदीप पांडेय, जगदीश पुनेठा और सतीश चंद्र ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। शेर सिंह, शांति देवी, पूरन मेहता, जानकी देवी, प्रहलाद अधिकारी, आशा देवी और करन देउपा यजमान रहे। मानस रत्न पुरस्कार प्राप्त पंडित प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला। आयोजक समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के नेतृत्व में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.