कौशाम्बी, जुलाई 16 -- सावन में शिव भक्त बाबा भोलेनाथ के द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए कंधे पर कांवर और मन में शिव दर्शन की लालसा लेकर रवाना हो रहे हैं। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के देवीगंज बाजार स्थित शिव चंडी काली मंदिर में मंगलवार सुबह कांवरिये एकत्र हुए। सबसे पहले मंदिर में मां की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद वह जत्थे के साथ तमिलनाडु के रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने सभी शिव भक्तों को अंगवस्त्र प्रदान किया। लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराकर विदा किया। जत्थे में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केसरवानी, राकेश सोनकर, प्रदीप साहू,भोला आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.