अररिया, फरवरी 2 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के देवीगंज गांव में रविवार रात्रि अज्ञात चोरों ने कृषि फीडर में लगाए गए दर्जनों पोल का विद्युत तार चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने पोल से तार गायब देखा तो इसकी सूचना विद्युत विभाग समेत स्थानीय थाना को दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार देवीगंज गांव में विद्युत कार्य के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को पूर्व में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली थी। जबकि रविवार देर रात्रि एक दर्जन से ज्यादा विद्युत पोल से तार को काट लिया गया। ग्रामीणों में काफी आक्रोश था कि चोरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि पूर्व में ट्रांसफार्मर की चोरी फिर उसके बाद कृषि कार्य के लगाए गए तार का चोरी कर लिया गया है। इस संदर्भ में बिजली विभाग जेई विनय कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर प्राथमिक...