मथुरा, अप्रैल 2 -- छटीकरा। गांव देवीआटस स्थित प्राचीन मंशादेवी अष्टभुजी योग माया मंदिर में 4 अप्रैल को भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। शाम को कुश्ती दंगल एवं रात्रि में रसिया दंगल होगा। मेला कमेटी तैयारियों में जुटी हुई है। पौराणिक मंशादेवी अष्टभुजी मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए पुजारी गोविंदराम ने बताया कि ये अष्टावक्र ऋषि की तपोस्थली है। यहां अष्टावक्र ऋषि की तपस्या से मंशा देवी स्वयं प्रकट हुई थी। जिससे इस जगह का नाम देवी आट्स पड़ा। मंदिर के पीछे अष्टावक्र कुंड है। समाजसेवी नरसी वैष्णव ने बताया कि 4 अप्रैल को लगने वाले भव्य मेले को लेकर मंदिर के पीछे पौराणिक अष्टावक्र कुंड की सफाई कराकर उसमें शुद्ध जल भरवाया जा रहा है। वहीं मेले में लगने वाली दुकानें मंदिर के खाली पड़े मैदान में लगवाई जाएंगी। जिससे श्रद्धालुओं के साथ किसी दुकानदार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.