बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- देवा शरीफ। कस्बे में बिना डॉक्टर के पर्चे के ही बिकने वाले कफ सिरप और नशीली दवाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बिना रोकटोक बिकने वाली नशीली दवाओं का सेवन कर बच्चे और युवा पीढ़ी बर्बाद हो रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर रजिया बानो ने कहा जो लोग डॉक्टर के बिना पर्चे के अवैध ढंग से नशीली दवा बेच रहे हैं शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कस्बे में कुछ मेडिकल स्टोर से कफ सिरप की धड़ल्ले के साथ बिक्री किए जा रहे हैं। नशे के लती इन दवाओं को नशे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। बावजूद इसके विभागीय उपेक्षा के चलते इसपर अंकुश नहीं लग पा रहा है। किशोरवय के लड़के आ रहे नशे की जद में: नशीली दवाओं का सेवन करने वालों के परिवारीजनों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दवा, इंजेक्शन का सेवन करने वाले लोगों को एक दिन सिरप न मि...