रुद्रपुर, मार्च 16 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। सुरेंद्र नगर स्थित जय बाबा तारकनाथ धाम में पवित्र चैत्र माह के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिव पूजा महोत्सव और पांच दिवसीय मेले के सफल संचालन के लिए पूजा कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से देवाशीष पोद्दार को पूजा कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। रविवार को जय बाबा तारकनाथ धाम सुरेंद्र नगर परिसर में आयोजित बैठक में सबसे पहले कमेटी के सामने पिछले साल के आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। इसके बाद नई कमेटी के गठन पर चर्चा की गई। इसमें सर्वसम्मति से देवाशीष पोद्दार को अध्यक्ष, परेश मंडल को उपाध्यक्ष, सपन हालदार को सचिव, आनंद सरकार को कोषाध्यक्ष और मोहित मंडल को ऑडिटर चुना गया। वहीं नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल, ग्राम प्रशासक राजा हालदार और दीपक बड़ाल को संरक्षक चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.