मथुरा, नवम्बर 21 -- धर्मनगरी के विभिन्न देवालयों में अमावस्या पर्व पर भक्ति की रसधारा बहती हुई नजर आई। एक ओर आस्था और श्रद्धा से भक्त मंदिरों में आराध्य ठाकुरजी का पूजन -अर्चन करते दिखाई दिए तो दूसरी ओर पंचकोसिय परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ भी अर्जित किया। नगर के सुप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधा दामोदर मंदिर, सेवाकुंज मंदिर, राधारमण मंदिर, कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर, रंगनाथ मंदिर, प्रेम मंदिर, ठाकुर राधा सनेहबिहारी मंदिर आदि में अमावस्या के चलते सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ता नजर आया। जहां श्रद्धालु भक्तजन अपने प्रभु से लाढ़ लढ़ाते दिखे। हर कोई अपने आराध्य की मनोहारी छवि को निहारने के साथ ही उसे आखों में समाने की कामना कर रहा था। भक्ति भाव से भाव- विभोर भक्तों के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.