गुमला, जनवरी 9 -- घाघरा, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की तैयारी सह समीक्षा बैठक शुक्रवार को घाघरा प्रखंड देवाकी नर्सरी बागान में आयोजित की गई। बैठक में घाघरा प्रखंड कमेटी और जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने आठ फरवरी को आयोजित होने वाले झारखंड आंदोलनकारियों के महाजुटान सह मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए घाघरा के चांदनी चौक और देवाकी पर्यटक स्थल पर आकर्षक तोरण द्वार का निर्माण किया जाएगा। अतिथियों के स्वागत के लिए खोड़ा आदिवासी कला संस्कृति दल द्वारा नगाड़ा व मांदर के साथ पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। साथ ही सभी आंदोलनकारियों को स्वागत जुलूस के माध्यम से देवाकी नर्सरी बागान स्थित मंच तक लाया जाएगा। महाजुटान सह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.