अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर अलीगढ़ वॉरियर और अलीगढ़ लायंस की टीमों के बीच 30-30 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें वॉरियर टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीगढ़ लायंस की टीम ने 30 ओवर में 233 रन बनाए, जिसमें रिशव राठौर ने 57 गेंदों में 74 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए उत्सव जैन और विष्णु बघेल ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीगढ़ वॉरियर ने 20.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जिसमें देवांश राठौर ने 56 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। लायंस की ओर से प्रिंस चौहान ने दो विकेट, करन प्रताप सिंह, शौर्य वार्ष्णेय ने एक-एक विकेट लिया। नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले वॉरियर के देवांश राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.