आगरा, मई 2 -- नासिक (महाराष्ट्र) में 25 से 29 अप्रैल तक हुए प्रथम फेडरेशन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते हैं। देवांशी गुप्ता, तृषा सिंह, हिमांशु चाहर, दिव्यांश त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक, नव्या गुप्ता, राशि शर्मा, मोरिश सिंह, प्रत्युषा तिवारी ने रजत पदक, चेतन गोला, प्रताप सिंह, प्रखर गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर आगरा ताइक्वांडो के उपाध्यक्ष सौरव सिंह चौहान, संयोजक रवि कुमार, कोषाध्यक्ष विक्रम सक्सेना, तकनीकी प्रमुख परमिंदर स्वरूप, नरेंद्र कुमार धाकड़, जीतेन्द्र कुशवाह, विशाल कुमार सक्सेना ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.