पीलीभीत, फरवरी 7 -- बीसलपुर। गांव कितनापुर से होते हुए भौंरूआ को जाने के लिये देवहा पर 31 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले पुल की भूमि का पूजन किया गया। जिससे जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीदें जाग उठी हैं। पुराने बरेली मार्ग गांव कितनापुर से होते हुए भौंरूआ को जाने वाले मार्ग के लिए देवहा पर पुल बनवाए जाने के लिए शासन ने 31 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। 11 करोड़ रुपया रिलीज भी कर दिया गया है। विधायक विवेक वर्मा, पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने भौंरूआ पुल के लिए विधि विधान से भूमि पूजन किया। जिसके बाद पुल बनने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था शीघ्र ही पुल का निर्माण शुरू करेगी। जिससे काफी बड़े क्षेत्र को सीधा लाभ मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...