पीलीभीत, सितम्बर 2 -- पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिस के कारण देवहा का जलस्तर बढ़ने से कई गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। बाढ़ आने की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। प्रशासन ने देवहा के किनारे बसे गांव के लोगों को एलर्ट रहने की अपील की है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिस के कारण देवहा का जलस्तर बढ़ गया है। भारी बरसात के कारण जलस्तर बढ़ने से कई गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण देवहा के बढ़ते जलस्तर पर नजर गढ़ाए हुए हैं कि कहीं बाढ़ आ गई तो भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रशासन देवहा के किनारे बसे गांव के लोगों को जागरूक करने में जुट गया है। एसडीएम नागेंद्र पाण्डेय ने देवहा के किनारे बसे गांव में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। हालांकि मीरपुर वाहनपुर, मुसेली, भौंरूआ, राजूपुर कुंडरी सहित कई गांव के लोगों में बाढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.