लोहरदगा, दिसम्बर 14 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के किस्को मोड़ शांति आश्रम स्थित देव स्थल में रविवार को यज्ञस्थल निर्माण का शिलान्यास किया गया। जिसके मुख्य यजमान कोर्ट रोड लोहरदगा निवासी रामदास प्रसाद गुप्ता और धर्म पत्नी मंजू गुप्ता ने आचार्य पंडित बंशीधर मिश्रा के साथ शिलान्यास पूजन संपन्न किया। रामदास गुप्ता के द्वारा यज्ञस्थल निर्माण के लिए 31 हज़ार रुपये की राशि देवस्थल मंदिर कमेटी को समर्पित किया जाएगा। यज्ञस्थल के शिलान्यास पूजन के बाद रामदास गुप्ता ने कहा कि देवस्थल मंदिर से मेरा लगाव शुरू से रहा है। यहां आकर सुखद और शांतिपूर्ण महसूस होता है। अतः मंदिर में यज्ञस्थल कि कमी को देखते हुए मैंने निर्माण में यथाशक्ति सहयोग का निर्णय लिया है। जिससे मंदिर की गरिमा में वृद्धि हो। शिलान्यास पूजन कार्यक्रम में देवस्थल मंदिर कमेटी के चंद्रिका...