देवरिया, जनवरी 17 -- भागलपुर/मईल, हिन्दुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र देवसिया गांव में गुरुवार की रात सिपाही समेत दो लोगों के घरों को चोरों ने निशाना बना दिया। नकदी समेत लाखों का आभूषण व अन्य सामान चोर उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह इसकी भनक लगने के बाद परिवार के लोग अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बदमाश सीसी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज के जरिये पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में जुटी हुई है। गांव के अविनाश चंद पांडेय व उनके घर के बगल में राजकुमार गोंड का आवास है। राजकुमार गोंड के परिवार का नीलेश गोंड उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। रात को भोजन करने के बाद परिवार के लोग सो गए। चोर अविनाश चंद की मकान में छत के रास्ते रात में घर में घुस गए और तीन कमरों को खंगाल दिया। चोर उपर के कमरों से हार, चूड़ी, कान झुमका, चार अंगुठी, मांगटिका,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.