देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। शहर के देवसंघ मोड़ अवस्थित एक बिजली ट्रांसफॉर्मर में सोमवार को अचानक आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर से धुआं और आग की लपटें निकलता देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी डायल 100 पर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर से पहले तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली, उसके बाद उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने सुरक्षित दूरी बना ली। आग लगने की वजह से कुछ देर के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...