अमरोहा, जुलाई 7 -- श्रीगिरिराज जी सेवा समिति के संयोजन में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी पर श्रीहरि नाम का संकीर्तन किया गया। स्थानीय एक बैंक्वेट हॉल परिसर में सोमपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष वेद प्रकाश भार्गव ने एकादशी के महत्व की जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान राजेंद्री, सोमपाल, पंकज वर्मा बाबी, रवि रस्तोगी, मीनू कपूर, सिमी मेहंदीरता, राधा रानी, नीरज, अंकित गोयल, कुसुम भार्गव, अनिल माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, नवनीत माहेश्वरी, हरिओम संजय गुप्ता, सुधीर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। समापन पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.