वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी। रामघाट स्थित सांगवेद विद्यालय में दंडक्रम पारायण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे का मंगलवार को सम्मान किया गया। उन्हें 'शुक्लयजुर्वेदालंकार' उपाधि प्रदान की गई। समारोह के अध्यक्ष महेश चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि सम्पूर्ण संहिता, मौखिक दण्डक्रमपारायण करना कठिन कार्य है। भगवती की कृपा से ही यह हुआ। पूना से आए स्वामी नृसिंहाश्रम महाराज ने कहा कि अत्यंत कठिन कार्य देवव्रत ने किया। इसकी सेवा, स्मरणशक्ति और धैर्य प्रशंसनीय है। सांगवेद विद्यालयाध्यक्ष विश्वेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने दण्डक्रम पारायण की निर्विघ्न पूर्णता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा देवव्रत के द्वारा वेदरक्षा की आशा प्रकट की। इस दौरान देवव्रत के पिता महेश रखे और पारायण प्रबंधक नीलेश केदार का भी सम्मान किया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.