फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- फिरोजाबाद, पति की मौत हुई तो एक महिला की दुनियां उजड़ गई। ससुरालियों ने साथ दिया और देवर से शादी करने का दवाब डालकर उसका घर बसा दिया तो लगा कि अब फिर से उसकी जिंदगी में खुशियां लौटकर आ गई हैं। लेकिन जिस देवर को पति मानकर उसने पत्नी धर्म का पालन करना शुरू किया वह पति अब उससे मायके से दो लाख रुपये और बाइक लाने का दवाब बना रहा है। इतना ही नहीं जिन ससुरालियों द्वारा उसकी दूसरी शादी देवर से करवाई थी अब आरोपी पति का साथ देकर अतिरिक्त दहेज के लिए दवाब बनवाते हैं। पति द्वारा आएदिन उसके साथ मारपीट की जाती है। महिला ने हारकर अरांव थाने में पति, सास, देवरानी और देवर के खिलाफ उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना अरांव में नगला ग्वालियर निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति की मौत 2011 में हो गई थी। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.