हापुड़, जनवरी 31 -- नगर के पुराना बाजार निवासी कैलाशों ने बताया कि उनका देवर उनके साथ गाली गलौज करता है। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर पर बैठी हुई थी। तभी देवर घर आया और उसको गाली गलौज की। पीड़िता ने उनका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...