सहारनपुर, जनवरी 31 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके ससुराल में दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे वह अपनी ससुराल में घर के अंदर लेटी हुई थी। तभी उसका देवर आशीष अचानक कमरे में आया और उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। आरोप है कि देवर ने उसके कपड़े फाड़ दिए और गलत तरीके से छूने लगा। किसी तरह पीड़िता कमरे से निकलकर दरवाजे तक पहुंची और अपने पति को पूरी घटना बताई। पीड़िता के अनुसार, पति ने उसे बचाने के बजाय उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि सास ने उसके बाल पकड़ लिए। आरोप है कि मारपीट के बाद पीड़िता और उसके बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया गया। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.