रामपुर, जनवरी 14 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक काज़ी निवासी एक विवाहिता ने अपने देवर पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का ससुराल पक्ष से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसकी सुनवाई न्यायालय में हो रही है। वह वर्तमान में अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि 15 नवंबर 2025 की सुबह करीब आठ बजे वह अपने पिता के खेत पर जा रही थी, तभी रास्ते में उसका देवर मिल गया और उसे रोक लिया। विवाहिता का कहना है कि देवर ने पहले उससे मुकदमा वापस लेने को कहा। इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी और बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध के दौरान महिला के कपड़े भी फट गए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.