गोरखपुर, सितम्बर 29 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने सगे देवर पर केस दर्ज करने की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति की बहुत पहले मौत हो गई थी। उनका देवर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। सात वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के बाद किसी अन्य महिला से शादी कर लिया। उन्होंने आपत्ति की तो कहा कि वह भाभी के रूप में सहयोग करेगा। इसके बाद एक जमीन उसको गिफ्ट के रूप में दे दिया। जबरन संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। कोर्ट ने केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...