संवाददाता, सितम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक भाभी अपने देवर पर इस कदर आगबबूला हुई कि उसने उसे बुरी तरह पीट डाला। इस काम में बेटे ने भी अपनी मां का साथ दिया। मां-बेटे दोनों ने मिलकर इस शख्स को बेरहमी से पीट डाला। पिटाई में घायल युवक को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि 'लाइव हिन्दुस्तान' नहीं करता है। मामला, देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरकोठी गांव का है। इस गांव में रहने वाले मिथुन सिंह की अपनी भाभी से रंजिश चल रही है। उसी रंजिश को लेकर सोमवार की सुबह दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों आपस में भिड़ गए। मारपीट होने लगी। इसी बीच भाभी ने अपने बेटे को भी बुला लिया। फिर दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.