महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मथनिया में तख्त मांगने को लेकर उपजा विवाद गंभीर बन गया। विवाद से आक्रोशित युवक ने तख्त पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे तख्त पर बैठी उसकी भाभी जलने लगी। चीख-पुकार सुन परिजन व पड़ोसी पहुंचे। आग बुझाकर महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाए। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला की हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सिन्दुरिया पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल तहरीर मिलने व प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना के स्पष्ट कारण का पता चलेगा। मथनिया गांव निवासिनी सुनीता देवी (40) के साथ उसके देवर की कहासुनी के बाद विवाद हो गया। बताया जा रहा है तख्त मांगने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। इससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.