भदोही, दिसम्बर 14 -- भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाना क्षेत्र के भीखीपुर पूजा गौड़ पत्नी सोनू ने थाने में तहरीर दिया। कहा कि देवर पति के बाहर रहने के कारण देवर मोनू प्रताड़ित करता है। आए दिन मारपीट करने के कारण मेरे के साथ ही बच्चे भी डरे एवं सहमे हुए हैं। मायके के साथ ही ससुराल वालों से शिकायत करने पर वह और हिंसक हो जाता है। तीन वर्षों से उसके कारण जीवन नारकीय हो गया है। गत माह 27 नवंबर को उसने मारपीट किया। इस दौरान बायां पैर टूट गया। पिता को बुलाकर इलाज कराया। उसके बाद थाने पर आकर तहरीर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...