मुंगेर, फरवरी 12 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के मर्जिाचक गांव में बुधवार की दोपहर देवर ने भाभी के सिर पर कुदाल से वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गयी। मृतका सरिता देवी (22) पति नीरज कुमार थी। पुलिस शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब दो बजे सरिता देवी के साथ उसके देवर छोटू कुमार ने किसी बात को लेकर मारपीट करने लगा। इसी क्रम में छोटू कुमार ने कुदाल के बट से सिर पर वार कर दिया। जिससे सरिता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जख्मी हालत में बरियारपुर अस्पताल लाया गया। चिकत्सिकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। लेकिन मुंगेर लाए जाने के क्रम में महिला की मौत हो गई। इसके बाद शव को मर्जिाचक गांव लाया ...