हापुड़, फरवरी 16 -- कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में 25 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया। आरोप है कि देवर ने विवाहिता के साथ अश्लीलता की। विरोध पर उसके साथ मारपीट कर दी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2024 को दिल्ली निवासी नवीन त्यागी के साथ हुई थी। विवाह में उसके मायके पक्ष ने अपनी हैसियत से अधिक करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा कार और अन्य रस्मों के लिए करीब 20 लाख रुपये दिए थे। शादी के एक सप्ताह बाद से ही पति नवीन, सास अंजू, ननद तन्नू और देवर राहुल ने दहेज में 25 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके ...