बागपत, दिसम्बर 17 -- खेकड़ा। कस्बे में एक देवर ने मकान के विवाद में भाभी को कोतवाली के बाहर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हवालात में डालते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। कस्बे का रहने वाला यजेंद्र नौकरी करता है। वह पत्नी और बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहता है। मंगलवार की शाम वह और उसकी पत्नी अंजनी कस्बे में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बुधवार सुबह अंजनी घर पर अपने हिस्से के कमरे में ताला लगाने लगी। देवर की पत्नी उसका विरोध करने लगी। जिस पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई है। इसके बाद अंजनी शिकायत करने कोतवाली के लिए चल दी। जैसे ही वह कोतवाली के पास पहुंची। देवर भी वहां पहुंच गया और उसने उस पर हाथ में पहने लोहे के कड़े से हमला बोल दिया। जिसमें उसे काफी चोट आई। उसका चेहरा भी घायल होने के साथ लहुलुहान हो गया। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.