बरेली, दिसम्बर 22 -- दुनका। क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी रामपुर जनपद के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे आए दिन मारपीट कर बाइक और एक लाख नकद की मांग कर रहे थे। दो वर्ष पूर्व देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की, इसकी शिकायत करने पर पति ने परिजनों के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर शाही पुलिस ने पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...