बरेली, नवम्बर 21 -- नवाबगंज। देवर ने साथियों के साथ मिलकर अपनी भाभी के अपहरण की कोशिश की। भाभी के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। घटना की तहरीर पीड़िता ने क्योलड़िया थाने में दी है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि देवर उस पर बुरी नजर रखता है। बुधवार रात वह घर में सो रही थी। तभी देवर चार अज्ञात साथियों के साथ कमरे में घुस आया और मुंह पर कपड़ा बांधकर अपहरण करने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...