मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- कटघर थाना क्षेत्र में देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पहुंचे सास-ससुर ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देकर शांत करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से कटघर पुलिस ने आरोपी देवर और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह कटघर थाना क्षेत्र के नजीर की बस्ती में हुआ है। पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद से देवर उसके ऊपर बुरी नजर रखता था। छह माह पूर्व उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो सभी ने डरा धमका कर शिकायत नहीं करने दिया। बीते 7 सितंबर को रात करीब 12:45 बजे नशे में धुत होकर देवर पीड़िता के कमरे में घुस गया। आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.