पीलीभीत, जून 13 -- बीसलपुर। संवाददाता देवर पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को दिये शिकायती पर में कहा है कि उसका निकाह 14 जनवरी 2001 को मोहल्ले के ही एक युवक के साथ हुआ था। इसके बाद ससुरालीजन का व्यहार अच्छा नहीं था। उसके एक पुत्री का जन्म हुआ। आरोप है कि इससे ताना दिया जाने लगा। दो माह पूर्व करीब सात बजे वह अपने ससुराल में अकेली थी। तभी उसका देवर मौका पाकर कमरे में घुस गया और दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति, सास, ससुर, देवर, ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...