लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ, संवाददाता। मड़ियांव कोतवाली में महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित ने विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। पीड़िता के मुताबिक पति के काम पर जाने के बाद देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए धमकाने लगा। आरोपितों की हरकतों के बारे में महिला ने पति से शिकायत की। जिसके बाद आरोपी ने महिला पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इंस्पेक्टर शिवानन्द मिश्र के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.