कानपुर, जनवरी 6 -- कल्याणपुर में रहने वाली एक सहायक अध्यापिका को दहेज और कार की मांग को लेकर पति और उसके परिवार वालों ने प्रताड़ित किया। पीड़िता ने पति पर एक अन्य महिला से अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया। साथ ही देवर ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही है। कानपुर देहात निवासी एक सहायक अध्यापिका की शादी कल्याणपुर में हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर महिला का पति और उसके परिवार वाले प्रताड़ित करते थे। कार की डिमांड पर पीड़िता ने आठ लाख रुपये पति को अपनी जमा पूंजी से भी दिए।इसके बावजूद भी पति ने कार ना खरीद कर दोबारा दहेज की मांग शुरू कर दी। दूसरी महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति पीड़िता के साथ आए दिन मारपीट करता था। साथ ही देवर और ससुर महिला...