उरई, जनवरी 1 -- उरई,सवांददाता। थाना माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम चितौरा निवासी मिथलेश देवी पत्नी अरविन्द कुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने देवर व देवरानी पर पैतृक मकान पर जबरन कब्जा करने, कीमती सामान चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति व बच्चों के साथ श्रम मजदूरी कर गुजरात में जीवन यापन करती है। इसी दौरान उसके देवर एक दम्पति ने ग्राम चितौरा स्थित उसके पैतृक मकान पर जबरन कब्जा कर लिया। आरोप है कि मकान में रखा बच्चों की शादी में उपयोग होने योग्य कीमती सामान, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये थी, तथा अन्य घरेलू सामान करीब 50 हजार रुपये का चोरी के इरादे से उठा लिया गया। मिथलेश देवी का कहना है कि आरोपी उसे मकान में घुसने से रोक रहे हैं और सामान मांगने पर जान से मारने की ध...