लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- लखीमपुर। थाना शारदानगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने देवर के साथ मायके से बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रही थी। रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि देवर को हल्की फुल्की चोटे आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव कंचनुपर निवासी जिउल्ला की 35 वर्षीय पत्नी शहनाज बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे ओयल चौकी क्षेत्र के सरैंया गांव स्थित अपने मायके से देवर आरिफ के साथ बाइक से घर वापस लौट रही थी। बताते हैं कि जैसे ही महिला बड़ागांव के पास पहुंची थी। पहले एक कार ने टक्कर मारी इससे देवर आरिफ सड़क के किनारे दूर गिरा। वहीं शहनाज सड़क पर ही गिर गई। बताते हैं कि आगे से आ रहे एक ट्रक ने शहनाज को कुचल दिया। हादसे में महिला की शहनाज की मौत हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.