प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देवर की बाइक पर बैठकर मायके से ससुराल जा रही महिला की पीछे से आई बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा निवासी तीरथ की 30 वर्षीय पत्नी आरती महेशगंज इलाके में अपने मायके गई थी। शनिवार रात करीब आठ बजे वह अपने देवर धर्मराज के साथ बाइक से घर आ रही थी। महेशगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर के पास पीछे से आए एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे आरती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी महेशगंज ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ महेशगंज राधेश्याम ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही ...