समस्तीपुर, नवम्बर 4 -- उजियारपुर। अंगारघाट में बूढ़ी गंडक नदी पुल से छलांग लगाने बाली महिला किरण देवी विधवा जीवन यापन करते हुए बच्चों का लालन पालन कर रही थी। इसी दौरान रविवार की रात उसके देवर की शादी हुई थी। जिसमें महिला ने बढ़ चढ़ कर शामिल हुई थी। हादसा स्थल पर महिला के गांव कराई से पहुंचने वाले लोगों के अनुसार महिला मेहनती थी। वह हरियाणा के करनाल में परिजनों के साथ मजदूरी करके बच्चों का लालन पालन करती थी। लोगों की मानें तो देर रात तक शादी समारोह में शामिल होने के चलते परिवार के अधिकांश लोग थके हारे सो रहे थे। इसी बीच बच्चों के साथ घर से कब निकली यह किसी को पता नहीं चला। हालांकि इस दौरान कुछ ग्रामीण महिला के बारे में मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी कह रहे थे। बहरहाल छलांग लगाने वाली महिला किरण चाहे जिस परिस्थिति में दुधमुंहे बच्चे को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.