मैनपुरी, जुलाई 5 -- क्षेत्र के उजागरपुर में खुशी के माहौल में देवर की बारात लौटने से पहले घर से भाभी की अर्थी उठ गई। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोसटमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कुसमरा के उजागरपुर निवासी ऊषा देवी पत्नी पवन कुमार की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शुक्रवार की शाम रतन पुत्र ओमकार की बारात कासगंज गई हुई थी। घर में खुशी का माहौल था, कुछ बारात रात में ही लौट आई। घर में बहू आने की तैयारी चल रही थी। शनिवार की सुबह छह बजे के लगभग घर के दूसरे माले पर जाकर ऊषा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब ऊषा को फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.