झांसी, दिसम्बर 8 -- एरच थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव कुडरी में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया देवर बद-नियत रखता था। मौके पर चूडियां टूटी पड़ी थी। शरीर चोट के निशान थे। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कुडरी निवासी देवेंद्र बाहर रहकर काम करता है। उसकी पत्नी संतोषी अपने तीन बच्चों व देवर के साथ रहती थी। बीती देर रात घर पर कोई नहीं थी। तभी उसने फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। जब परिजनों ने उसका शव फंदे पर झूलता देखा तो दग रह गए। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। वहीं खबर पाकर पहुंचे मृतक के भाई अशोक चंद्र ने पुलिस ने आरोप लगाया कि उनकी बहन के देवर की बहन गलत नीयत थी। वह आए दिन उसे तंग करता...