सीवान, मई 15 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में देवर्षि नारद की जयंती पर बुधवार को परिचर्चा आयोजित की गई। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. शरद चौधरी ने कहा कि देवर्षि नारद समाज के सभी वर्गों समेत समस्त चराचर जगत के सर्वमान्य व सर्वसुलभ पत्रकार थे। वे सत्य, निर्भीकता व तटस्थता के प्रतीक माने जाते हैं। संवाद व सूचना के माध्यम से सभी पक्षों तक बात पहुंचाने का कार्य करते थे। उनका उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करना व संवाद के माध्यम से संतुलन स्थापित करना था। नारद जी ने संवाद में विनोदी शैली अपनाकर कठोर सत्य को भी सरलता से प्रस्तुत किया। वह पत्रकारिता के आदि पुरुष व आदर्श संवाददाता हैं। प्रो. रविन्द्र पाठक ने कहा कि आधुनिक पत्रकारिता के दौर में देवर्षि नारद संवाद, सूचना व संप्रेषण के प्रती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.