सोनभद्र, फरवरी 3 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के श्रीरामनगर स्थित ओऊम श्रीसदाशिव महादेव मंदिर के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ पर विराजमान माधवाचार्य पंडित महेश देव पांडेय ने विधि-विधान से पूजन कराने के पश्चात कथा की अमृत वर्षा की। कथा के प्रथम सोपान में व्यास जी ने भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए देवर्षि नारद और भक्ति देवी के प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब भक्ति के पुत्र ज्ञान और वैराग्य कलयुग के प्रभाव से वृद्ध व अचेत हो गए थे, तब सनकादि ऋषियों ने नारद जी को श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का मार्ग सुझाया। पंडित महेश देव पांडेय ने गोकर्ण और धुंधकारी के प्रसंग के माध्यम से समझाया कि कुमार्गी व्यक्ति भी यदि पूर्ण श्रद्धा के साथ भागवत...